अंबाला सिटी। बवेजा अस्पताल में पंचकूला व स्वास्थ्य विभाग अंबाला की टीम ने विजिलेंस अधिकारियों के साथ मिलकर दबिश दी। यह कार्रवाई दोपहर से शुरू हुई और देर शाम तक चलती रही। वहीं, अस्पताल के बाहर टीम की गाडियां खड़ी रहीं। अस्पताल में टीम ने आयुष्मान योजना के तहत अब तक हुए सभी इलाज के रिकॉर्ड को बारीकी से खंगाला। विजिलेंस टीम ने अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर दिया। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं मिल, इसके बाद लंबे समय तक यह कार्रवाई चली। प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत इलाज देना बंद कर दिया है। अस्पतालों के पदाधिकारियों का कहना कि उनका समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है।