फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मारकंडा नदी में उफान फिर कम हुआ जलस्तर

Thu, 21 Aug 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
मुलाना में तेजी से बहता हुआ पानी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला/मुलाना। पहाड़ों पर बारिश का असर मुलाना क्षेत्र से गुजरने वाली मारकंडा नदी पर साफ दिखाई दिया। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे नदी का जलस्तर अचानक बढ़कर 8.8 फीट लगभग 41 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ ही घंटों में नदी का जल स्तर कई फीट ऊपर चला गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि जलस्तर जितनी तेजी से बढ़ा, उतनी ही तेजी से घटने भी लगा। बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे तक नदी का स्तर 6 फीट 20,500 क्यूसेक पर आ गया। दिनभर गिरावट का क्रम जारी रहा और शाम साढ़े 5 बजे तक यह घटकर 5.4 फीट 17,900 क्यूसेक पर दर्ज किया गया। मुलाना की मारकंडा नदी का जलस्तर सीधे तौर पर शाहाबाद क्षेत्र को प्रभावित करता है। यहां पानी के उतार-चढ़ाव से शाहबाद की निचली सतहों में जलभराव का खतरा हमेशा बना रहता है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने रात में ही अलर्ट मोड अपना लिया था। ग्रामीणों को नदी किनारे न जाने की सख्त हिदायत दी गई। विभागीय अधिकारियों ने हालात पर लगातार नजर बनाए रखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें