फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तैराकी संगठन के प्रधान ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में 31 मार्च से टेंडर खत्म होने के कारण आम लोगों के बंद ऑल वेदर स्वीमिंग पूल को चलाने की कवायद तेज हो गई है। जिला तैराकी एसोसिएशन एवं जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन के चेयरमैन राजिंद्र विज ने अंबाला के साथ-साथ प्रदेश से सभी पूल को चलाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ई-मेल के माध्यम से मांग की है।
विज्ञापन

इस पत्र में जिक्र है कि मई का आधा महीना गुजरने के बाद भी अभी तक प्रदेश में स्थित सरकारी स्विमिंग पूल का टेंडर नहीं हो पाए हैं जोकि पहली अप्रैल को हो जाने चाहिए थे। बताया कि पहले यह टेंडर जिला स्तर पर उपायुक्त द्वारा किए जाते थे और जिला प्रशासन के साथ मिलकर समय अनुसार टेंडर को जारी करवा देते थे लेकिन अब इन टेंडर को राज्य स्तर पर खेल विभाग के द्वारा किया जाना था। जोकि अभी तक नहीं हो पाया है। ऐसे में तैराक प्रेमियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें