फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सरस्वती नदी का बताया महात्म्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज में सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सोशल साइंस फोरम ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। इस सरस्वती नदी का महात्म्य बताया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की कनिका प्रथम, बीए प्रथम वर्ष से वंशिका द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष से कोमल तृतीय रहीं। प्राचार्या मुक्ता अरोड़ा ने कहा कि ऋग्वेद में सरस्वती को नदीतमा सबसे श्रेष्ठ नदी कहा गया है, जो हिमालय से निकलकर अरब सागर में मिलती थी। यह वैदिक सभ्यता का केंद्र थी, लेकिन भूगर्भीय हलचलों के कारण यमुना और सतलुज जैसी नदियां अपना मार्ग बदलकर सरस्वती से दूर हो गईं, वास्तव में सरस्वती नदी पूरी तरह विलुप्त नहीं हुई है, बल्कि जलवायु और भूगर्भीय कारणों से वह भूमिगत हो गई है,जिसके प्रमाण आज भी वैज्ञानिक और पौराणिक ग्रंथों में मिलते हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर शुभदा ठाकुर, प्रोफेसर भावना व प्रोफेसर एकता शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें