फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, घरों में गूंजे छठी मइया के जयकारे

विज्ञापन
विजय लक्ष्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को पारंपरिक नहाय-खाय के अनुष्ठान के साथ हुई। पर्व के पहले दिन व्रती महिलाओं ने सुबह सूर्योदय से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए। साथ ही घरों और रसोई की विशेष साफ-सफाई कर शुद्धता और पवित्रता का ध्यान रखा गया। दोपहर में महिलाओं ने पूरी सात्विकता के साथ पारंपरिक कद्दू-भात का प्रसाद तैयार किया।
छठ के पहले दिन अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी को सेंधा नमक के साथ पकाया गया। व्रती महिलाओं ने पहले भगवान को भोग अर्पित किया और फिर प्रसाद ग्रहण कर नहाय-खाय का अनुष्ठान पूरा किया। इस दौरान खान-पान में विशेष नियमों का पालन किया गया। शाम और रात को महिलाओं ने पूजा-अर्चना और साधना जारी रखी। कई व्रती महिलाओं ने जमीन पर शयन कर कठिन व्रत के अगले चरण की तैयारी शुरू की। महापर्व की शुरुआत के साथ ही घरों में छठी मइया की भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

-
व्रती महिलाओं के अनुभव

नहाय-खाय से मिली आध्यात्मिक शांति
विजय लक्ष्मी ने बताया कि नहाय-खाय के साथ महापर्व की शुरुआत हो गई। सुबह स्नान और सूर्य को अर्घ्य देने के बाद रसोई की पूरी शुचिता का ध्यान रखते हुए कद्दू-भात तैयार किया। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद मन में एक अलग ही आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अहसास होता है।

आस्था और अनुशासन का प्रतीक है छठ
अर्चना देवी ने बताया कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति और अटूट आस्था का प्रतीक है। आज सुबह घर की सफाई और पवित्र स्नान के बाद सात्विक भोजन पकाया गया। कद्दू-भात का यह प्रसाद अनुशासन और शुकता का संदेश देता है, जिसे पूरे विधि-विधान से निभाया जाता है।
-
छठी मइया की भक्ति में लीन हुए मन
संजू ने बताया कि नहाय-खाय के दिन खान-पान के कड़े नियमों का पालन करना होता है। सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करने के पश्चात दोपहर में अरवा चावल और कद्दू की सब्जी का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। अब मन पूरी तरह से छठी मइया की भक्ति में लीन हो चुका है।
विज्ञापन


परिवार की सुख-समृद्धि के लिए करती हैं तपस्या
रीना ने बताया कि छठ का यह व्रत बेहद कठिन और अनुशासन मांगता है। पहले दिन नहाय-खाय पर सात्विक भोजन ग्रहण करने के बाद से ही जमीन पर शयन और साधना की शुरुआत हो जाती है। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए यह तपस्या हर साल और अधिक उत्साह देती है।

विजय लक्ष्मी

विजय लक्ष्मी

विजय लक्ष्मी

विजय लक्ष्मी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें