फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुजुर्गों को वाराणसी तीर्थ यात्रा कराएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के नि:शुल्क दर्शन कराए जाएंगे। दिसंबर या जनवरी माह में विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से श्रद्धालुओं को काशी ले जाने की तैयारी है। इसके लिए पात्र आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन लेने हेतु जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने चंडीगढ़ में आईआरसीटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी दिनों में विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सफर के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को सरकार की ओर से एक विशेष पर्यटक किट भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगी पात्रता की शर्त
योजना का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालु की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी अनिवार्य है। साथ ही, आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पोर्टल खुलने के बाद इच्छुक एवं पात्र बुजुर्ग ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकेंगे। गौरतलब है कि सरकार इससे पहले भी इसी योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्गों को अयोध्या और महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब (नांदेड़) की निशुल्क तीर्थ यात्रा करा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें