फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुबई में वीजा सेंटर खोलने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाला काबू, 9 दिन का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दुबई में वीजा सेंटर खोलने व डाॅलर खरीदकर ज्यादा रुपया कमाने का लालच देकर 2.47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सोनीपत के सेक्टर-15 निवासी धीरज के रूप में हुई। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से राशि बरामद की जाएगी। पुलिस इस मामले में अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में सिटी के नदी मोहल्ला निवासी निवासी दीपक की शिकायत पर अंबाला सिटी थाना पुलिस ने 8 जुलाई को मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने 21 जून 2022 से 5 जून 2023 के दौरान धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें