फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गोगाजी धाम बागड़ के लिए रोडवेज ने शुरू की सीधी बस सेवा

विज्ञापन
बराड़ा बस स्टैंड से बागड़ गोगाजी धाम के लिए शुरू की गई बस और मौजूद चालक परिचालक और भक्तजन। स्वय
विज्ञापन
बराड़ा। श्री गोगा जी धाम बागड़ राजस्थान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अंबाला डिपो की ओर से बागड़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो स्पेशल बस चलाई गई हैं एक बस बराड़ा से तो दूसरी बस बागड़ से रवाना होगी। यह बस बराड़ा से सुबह आठ बजे रवाना होगी इसके एक घंटे बाद नौ बजे अंबाला छावनी, साढे़ नौ बजे अंबाला सिटी, कैथल, हिसार होते हुए करीब साढ़े छह घंटे का सफर तय कर गोगा जी धाम पहुेंगी। बराड़ा से गोगाजी धाम का किराया 355 रुपये है, जबकि अंबाला छावनी से 320 रुपये और अंबाला सिटी से 310 रुपये है।
विज्ञापन

हर वर्ष सावन और भाद्रपद महीने में राजस्थान के गोगाजी धाम बागड़ में विशाल मेला लगता है। इस मेले में अंबाला से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। कुछ अपने वाहनों पर जाते हैं तो कुछ अन्य साधनों से जाते हैं। सीधी बस सेवा न होने के कारण श्रद्धालु कभी कुरूक्षेत्र तो कभी कैथल से बस में सवार होते थे। इस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। श्रद्धालुओं की इस परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग अंबाला की तरफ से सीधी बस सेवा शुरू की गई है। मंगलवार को बराड़ा बस अड्डे से बस की शुरूआती की गई। इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। बस का स्वागत करने के लिए बस अड्डे पर भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने बस चालक रविंद्र पाल सिंह और परिचालक अश्वनी कुमार का फूलमालाओं से स्वागत किया।


गोगाजी धाम के लिए बराड़ा से रोडवेज की बस का संचालन शुरू किया है। यह बस भक्तों को जाहरवीर गोगा जी महाराज के दर्शन कराएगी, इसके अलावा एक बस बागड़ से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें