फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पीएंडटी स्कूल का बदलेगा स्वरूप

विज्ञापन
पीएंडटी कॉलोनी में लगभग 50 वर्ष पुराने कैंट बोर्ड स्कूल के हालात। संवाद
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। पीएंडटी कॉलोनी में लगभग 50 साल से चल रहे कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के स्कूल का स्वरूप बदलेगा। खस्ताहाल इमारत की जगह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्कूल का नवनिर्माण होगा।
इस पर लगभग 5.5 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। कैंटोनमेंट बोर्ड ने योजना तैयार कर ली है ताकि नौनिहालों को पढ़ने के लिए साफ-सुथरा माहौल मिल सके।
प्राप्त जानकारी अनुसार पीएंडटी कॉलोनी में बने स्कूल की इमारत काफी खस्ता हो गई थी और स्कूल को कैंट बोर्ड क्षेत्र में शिफ्ट करने की योजना तैयार की गई लेकिन स्थानीय निवासियों ने पूर्व गृहमंत्री और मौजूद बिजली और परिवहन मंत्री से मदद की गुहार लगाई कि स्कूल पीएंडटी कॉलोनी के नजदीक ही चलता रहे।
विज्ञापन

वहीं, निर्देश मिलने के बाद कैट बोर्ड के तत्कालीन मुख्य अधिशासी अधिकारी विनित लौटे ने पीएंडटी कॉलोनी में ही जगह देखने की प्रक्रिया शुरु कर दी थी जबकि बच्चों की सुरक्षा व पढ़ाई को देखते हुए पीएंडटी स्कूल को अस्थाई तौर पर रेलवे कॉलोनी में बने मंदिर के पास धर्मशाला में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां मौजूदा समय में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
स्कूल होगा अपग्रेड
कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा तैयार की गई योजना के तहत दो मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इसमें प्ले-वे स्कूल भी शामिल होगा। वहीं प्राइमरी के लिए नीचे की मंजिल और माध्यमिक कक्षाओं के लिए ऊपर की मंजिल इस्तेमाल की जाएगी। मौजूदा समय में यह स्कूल पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए बना हुआ है लेकिन नई इमारत बनने के बाद स्कूल को आठवीं कक्षा तक अपग्रेड कर दिया जाएगा ताकि स्थानीय बच्चों को पढ़ाई की सुविधा मिलती रहे।
15 हजार है आबादी
कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूल में 200 के करीब बच्चे पढ़ रहे हैं जोकि रेलवे कॉलोनी, शिवाला मंडी सहित आसपास के कई क्षेत्रों से आते हैं। इस पूरे क्षेत्र की आबादी लगभग 15 हजार है जोकि बोर्ड क्षेत्र के अधीन आते हैं और यहां जो भी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं वो बोर्ड स्तर पर ही होती हैं। इसलिए बोर्ड अधिकारी अन्य क्षेत्रों की तरह यहां भी विकास कार्याें और समस्याओं के सुधार में लगे रहते हैं।
विज्ञापन

पीएंडटी कॉलोनी में बने बोर्ड का स्कूल लगभग 50 वर्ष पुराना है। स्कूल की इमारत काफी खस्ताहाल हो चुकी थी इसलिए अभी स्कूल को एक धर्मशाला में चलाया जा रहा है। स्कूल की नई इमारत को लेकर प्रक्रिया चल रही है। लगभग 5.5 करोड़ की लागत से स्कूल का निर्माण किया जाएगा ताकि बच्चों को साफ और स्वच्छ माहौल में पढ़ाई करने का मौका मिल सके।
राहुल आनंद शर्मा, सीईओ कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।

पीएंडटी कॉलोनी में लगभग 50 वर्ष पुराने कैंट बोर्ड स्कूल के हालात। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें