फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 13 व 14 को होगा प्रथम पुलिस-पब्लिक चेस चैंपियनशिप का आयोजन

Sat, 06 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत युवाओं को खेलों से जोड़ने एवं समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में अंबाला पुलिस की ओर से एक और सशक्त पहल की जा रही है। उच्च अधिकारियों की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला पुलिस की ओर से प्रथम चेस चैंपियनशिप का आयोजन करवाया जा रहा है। यह चैंपियनशिप 13 एवं 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन एवं वशिष्ठ अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन



इन श्रेणियों में होंगे मुकाबले
अंडर–13 वर्ग, अंडर–17 वर्ग, ओपन मिक्स्ड वर्ग (सभी आयु वर्गों के लिए) के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई भी शुल्क नहीं है, यह पूरी तरह नि:शुल्क होगी। प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी व अभिभावक मोबाइल नंबर 7015603505 पर एसआई अजय कुमार व 89506-99789 पर एएसआई रंदीप से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए गूगल फॉर्म का लिंक भी प्रतिभागियों को भेजा जाएगा। अंबाला पुलिस ने सभी विद्यालयों, अभिभावकों एवं युवाओं से आह्वान किया है कि वह इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और अंबाला को नशा मुक्त बनाने की इस मुहिम में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें