फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: माैसम का पहला सबसे ठंडा दिन, बढ़ी धुंध, गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जीटी रोड बेल्ट में साेमवार को सीजन का पहला सीवियर कोल्ड डे (अति शीत दिवस) दर्ज किया। इसके कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की धुंध की चादर दिनभर छाई रही।
विज्ञापन

इस कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। जीटी रोड बेल्ट को देखें तो सीवियर कोल्ड डे की स्थिति अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत में रही। इसके अलावा कैथल, पंचकुला, जींद में भी सीवियर कोल्ड डे को लेकर ओरेंज अलर्ट रहा। जिसका मतलब होता है कि सचेत रहें। इस परिस्थिति को लेकर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मंगलवार को भी घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिन का पारा 6.5 डिग्री गिरा

सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनने पर अंबाला सहित जीटी रोड बेल्ट के अन्य जिलाें में तापमान में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रही है। सोमवार को अंबाला में सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात्रि तापमान पांच डिग्री बढ़कर 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसी प्रकार ओरेंज अलर्ट वाले सभी जिलाें में अधिकतम तापमान में भारी कमी आई है।
विज्ञापन


यह है सीवियर कोल्ड डे

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होता है, तो इसे सीवियर कोल्ड डे कहा जाता है।

नए साल में मौसम रहेगा खुश्क

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है । इस दौरान उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से दिन व रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।

गीता सत्संग में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें