फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र का व्रत करना पड़ गया महंगा

Sun, 06 Oct 2013 12:57 AM IST
अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में इस बार फिर से नवरात्र पर कुट्टू का आटा खाने से नौ व्रती बीमार हो गए। सभी को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। जहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन


उधर, इस लोगों को लेकर उनके इलाके के अन्य लोगों में जहां हड़कंप की स्थिति मच गई है, वहीं स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है।

जिला खाद्य संरक्षण विभाग ने नवरात्र पर शहर और छावनी के बाजारों में कुट्टू के आटे के सैंपल लिए थे, लेकिन ये सैंपल कब चेक होकर आएंगे और उसके बाद क्या कार्रवाई होगी, इसका तो मालूम नहीं, मगर कुट्टू का बाजार में बिक रहा आटा व्रती लोगों की सेहत के लिए खतरा जरूर बनने लगा है।

शनिवार को शारदीय नवरात्र का पहला नवरात्रा था और बहुत से लोगों ने पहला व्रत रखा था। लोगोें ने सारा दिन व्रत रखा। मगर शाम को जब कुट्टू के आटे से बनी रोटी खाई, तभी उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगी और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


ये हैं पीड़ित
शहर स्थित बलदेव नगर व प्रेम नगर में दो परिवार कुट्टू का आटा खाने के कारण बीमार हो गए हैं। बीमारावस्था में लोगों शहर सिविल अस्पताल में व बलदेव नगर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

बलदेव नगर के एक निजी अस्पताल के डाक्टर अशोक सासन ने बताया कि शुक्रवार शाम के करीब नवरात्रों में कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर बीमार हो गए। उल्टियों व चक्कर आने की वजह उनकी हालत ज्यादा खराब है।

उन्हाेंने बताया कि बलदेव नगर में रहने वाले सावित्री (63) मोनिका (32) सन्नी (27) सुरभी (10) ने शुक्रवार को कुट्टू का आटा खाया था।  जिस कारण तबीयत खराब हो गई है। इसके साथ ही आशा सिंह गार्डन के रहने वाले गुलशन (32) पत्नी वर्षा (30) रेखा (36) कुट्टू का आटा खानेे के कारण बीमार हुए हैं।

वहीं शहर सिविल अस्पताल में भी प्रेेम नगर के रहने वाले संजय शर्मा व उनकी पत्नी उषा शर्मा भी कुट्टू के आटे का शिकार हुए है। वह भी सरकारी अस्पताल में उपचारधीन है।
विज्ञापन


उधर, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन हरीश सासन ने बताया कि उन्होंने डीसी व सीएमओ को इस बारे में अवगत करवाया है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें