गांधी नगर निवासी एक परिवार विवाह समारोह में था और उनके पीछे से चोर घर के ताले तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। महेश नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत में कुलवंत सिंह ने बताया कि 13 नवंबर को उसकी रिश्तेदारी में विवाह कार्यक्रम था। यह आयोजन फूड कोर्ट में चल रहा था। इसी के चलते वह रात के समय अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर समारोह में शामिल होने गए थे। उनके पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। जब वह कमरे के पास पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा है। लोहे के ट्रंक, लोहे की अलमारी से करीब 52 हजार रुपये गायब थे। लक्कड़ के काउंटर से 12 चांदी के सिक्के और चांदी के जेवर भी गायब थे। इसके बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।