अंबाला। बसंती माई मंदिर के पास खाना खाकर सोए परिवार ने सुबह उठकर देखा तो अलमारी से नकदी व जेवर गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में सुनीता ने बताया कि वह बसंती माई का मंदिर छावनी की निवासी है। महिला के अनुसार 16 अप्रैल की रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। वह सुबह उठे तो देखा कि दूसरे कमरे में रखी लकड़ी की अलमारी खुली है। इसके बाद उन्होंने अलमारी को चेक किया तो पाया कि उसमें रखी 30 हजार रुपये की नकदी, कान की एक जोड़ी सोने की बाली, एक ब्रेसलेट चांदी व एक जोड़ी चांदी की पायल गायब हैं।