फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोता रहा परिवार, दो व्यक्ति ले उड़े जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांव सादापुर में परिवार के साथ सो रहे परिवार के घर से दो चोर जेवर चोरी कर फरार हो गए। पंजोखरा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायत में जसबीर सिंह ने बताया कि वह गांव सादापुर का निवासी है। शनिवार की रात वह परिवार के साथ सो रहा था। तभी उसे शोर की आवाज सुुनाई दी। उन्होंने जब घर की लाइट ऑन की तो देखा कि घर में रखा सामान बिखरा पड़ा है और रसोई की खिड़की टूटी हुई थी। जैसे ही वह घर में दूसरी ओर गए तो देखा कि घर से दो व्यक्ति निकल कर भाग गए। इसके बाद उन्होंने घर में सामान चेक किया तो दो जोड़ी चांदी की चेन, दो जोड़ी सोने की बालियां, चांदी का 10 तोले का सामान गायब मिला। जिसे चोरों ने चोरी कर लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें