फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Thu, 12 Jun 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। वार्ड नंबर-5 में एक व्यक्ति की मौत पर भड़क परिजनों ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे-72 (हिसार-देहरादून) पर शव रखकर करीब छह घंटे तक जाम लगाए रखा।
विज्ञापन


आरोप था कि व्यक्ति की मौत उसके दो सगे भाइयों से हुए झगड़े के कारण हुई है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही है। बाद में एसीपी के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। जाम लगने से सड़के के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।

मृतक के पिता फूलचंद ने बताया कि महेंद्र प्रताप का मंगलवार को अपने दो भाइयों से विवाद हो गया। इसके बाद महेंद्र की हालत बिगड़ गई। उसे रात को ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फूलचंद ने बताया कि पुलिस में राम सिंह और राकेश के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की लेकिन पुलिस ने टालमटोल की। इसके बाद परिजनों के साथ अन्य लोगों ने नारायणगढ़-काला अंब मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


यह सड़क करीब दो घंटे तक बंद रही। बाद में एसीपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। इसके बाद सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद जब परिजनों ने मुकद्दमे की प्रति मांगी तो एक बार फिर पुलिस का रवैया ढुलमुल रहा, जिससे गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर फिर से लगभग साढ़े तीन बजे जाम लगा दिया। स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल मौके पर भेजा। परिजनों ने स्थानीय पुलिस और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसीपी मुकेश मल्होत्रा ने परिजनों से बातचीत कर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें