फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात करोड़ की दो परियोजनाओं से बदलेगी सेक्टर की सूरत

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सेक्टर 33-34 में 3.96 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाने वाले डिवाइडिंग रोड के निर्माण कार? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सेक्टर 33-34 में करीब सात करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का शनिवार को शिलान्यास किया। इनमें 3.96 करोड़ से डिवाइडिंग रोड और 3.41 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शामिल हैं। विज ने कहा कि विकास परियोजना के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने यहां कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सेक्टर को बने हुए लगभग 15-20 साल हो गए हैं। न यहां पर किसी ने मकान बनाया था और न ही यहां से कोई निकलता था। एचएसवीपी के प्लॉट यहां अलॉट हुए। धीरे-धीरे लोगों ने यहां पर मकान बनाने शुरू किए। फिर सुविधा की तरफ ध्यान गया। यहां के निवासियों ने विकास कार्य करवाने के लिए कहा। उनकी बातों को सुनकर ही यहां पर किए जाने वाले विकास कार्यों को मंजूर करवाया है।
यह है परियोजना
यहां पर 30 मीटर चौड़ी सड़क का शिलान्यास किया गया, जोकि जीटी रोड से शुरू होकर सेक्टर 33-34 से होते हुए सहारनपुर रेलवे लाइन अंडर पास ब्रिज तक बनेगी। इससे आगे सड़क बनाने का कार्य मंजूर हो चुका है। टांगरी के बांध पर जाकर यह सड़क सीधा जगाधरी रोड से जुड़ेगी। महेशनगर क्षेत्र से यदि किसी को दिल्ली जाना होगा तो उसे बस स्टैंड की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। वह सीधा इस सड़क से होते हुए जीटी रोड पर पहुंच जाएगा। इसी प्रकार यहां सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। इससे यहां रहने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और वह यहां पर अपने सामाजिक कार्यक्रम कर सकेंगे। इस सामुदायिक भवन में मल्टीपर्पज हॉल, कार्यालय, कमरे, महिला व पुरुष शौचालय, किचन, पैंट्री और स्टोर सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

विज ने गिनाईं यह परियोजनाएं
राजकीय कॉलेज, बस स्टैंड बनवाया।
लोगों को पानी की बेहतर सुविधा के लिए 18 किलोमीटर दूर जनसुई हैड से नहरी पेयजल की सुविधा।
350 करोड़ रुपये की लागत से शहीदी स्मारक बनाया जा रहा है।
करोड़ों रुपये की लागत से रीजनल साइंस सेंटर बनाया।
छावनी में लघु सचिवालय का निर्माण अंतिम चरण में है।
बाजारों में भीड़भाड़ को देखते हुए सदर नाले पर कार पार्किंग का कार्य तेजी से चल रहा है।
सभी नालों को री डिजाइन कराने का काम किया।
गुडगुडिया नाले को कंकरीट का बनाने का काम चल रहा है।
अटल बैंक स्क्वेयर व शॉपिंग कांपलेक्स हो रहा तैयार
अनिल विज कहा कि व्यापार की दृष्टि से गांधी मैदान के नजदीक अटल बैंक स्क्वेयर व शॉपिंग कांपलेक्स तैयार हो रहा है। यहां पर जो बिल्डिंग बन रही है, यह हरियाणा में अपने तरह का एक खास भवन होगा। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों ने छावनी को बसाया था। उस समय हर सड़क के पास नाला बनाया गया था। ऐसा होने से लोगों को पानी की निकासी, सफाई व्यवस्था में काफी दिक्कत हुई। सबसे बड़ी परेशानी मकानों में सीलन की हुई। अब सभी नालों और नालियों को कवर करने का काम किया जा रहा है। क्रॉस रोड नंबर एक से पांच तक सीवरेज पाइपलाइन डल चुकी है। यह कार्य 12 क्रॉस रोड तक किया जाएगा। कहीं पर एक भी नाली ओपन नही रहेगी।

अंबाला छावनी के सेक्टर 33-34 में 3.96 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाने वाले डिवाइडिंग रोड के निर्माण कार?- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें