फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आसान आया अंग्रेजी का प्रश्न पत्र, पाठयक्रम से ही पूछे गए सवाल

विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षा​र्थी। संवाद
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थी नजर आए खुश, 22 छात्र रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की ओर से शनिवार को आयोजित 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा ने छात्रों के चेहरों पर चमक बिखेर दी। अंग्रेजी का कठिन पेपर आने की आशंका से डरे परीक्षार्थी जब प्रश्न पत्र हल करके केंद्रों से बाहर निकले तो खुश नजर आए। छात्रों का कहना था कि प्रश्न पत्र न केवल सरल था, बल्कि पूरी तरह से पाठ्यक्रम के भीतर से ही पूछा गया था। परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के नियमों का सख्ती से पालन किया गया। सुबह 10 बजे के बाद देरी से आने वाले छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जमा रही।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों और उड़नदस्तों ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले के 21 केंद्रों पर आयोजित 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा के लिए सुबह से केंद्रों पर गहमागहमी रही। जिले में 8465 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 8443 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 12 वीं के लिए शनिवार का दिन व्यावसायिक विषयों के नाम रहा। जिले के दो केंद्रों पर ऑटोमोटिव और फैशन स्टडीज की परीक्षा संपन्न हुई। इन विषयों के लिए 41 छात्र पंजीकृत थे और सभी 41 छात्र परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन


जो पढ़ाया था, वही आया
अभिन्यु ने बताया कि पेपर इतना आसान था कि मैंने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही हल कर लिया। शिक्षकों ने कक्षा में जो तैयारी कराई थी, सवाल बिल्कुल वैसे ही पूछे गए।

उम्मीद नहीं थी कि पेपर आसान आएगा
नमन ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी, लेकिन उम्मीद नहीं थी कि पेपर इतना आसान होगा। एक भी प्रश्न नहीं छोड़ा और सारा पेपर हल कर दिया।
विज्ञापन


सभी प्रश्न हल किए
भवनजोत ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर 80 अंकों का था। 19 पेज के प्रश्न पत्र में 11 प्रश्न आए थे, जिन्हें उन्होंने बिना किसी कठिनाई के हल कर लिया।

बाहर से कुछ नहीं पूछा गया
गीतांजलि ने कहा कि किताब से बाहर कुछ भी नहीं पूछा गया था। अंत में 6 नंबर का एक विस्तृत प्रश्न था, जिसे मैंने दो पेज में विस्तार से हल किया। इसमें थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन संतुष्टि है कि पेपर पूरा हुआ।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें