फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साढ़े तीन घंटे तक ठप रहा ई-उपचार पोर्टल

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की ओपीडी के बाहर बने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी लंबी-लंबी कतारें: 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नागरिक अस्पताल में सोमवार को बिजली व्यवस्था के बैकअप का मुख्य जरिया यूपीएस अचानक खराब होने से ई-उपचार पोर्टल पूरी तरह ठप हो गया। इस कारण अस्पताल की ओपीडी पंजीकरण, इमरजेंसी सेवा और पैथोलॉजी लैब का काम करीब साढ़े तीन घंटे प्रभावित रहा।
सबसे ज्यादा परेशानी लैब और ओपीडी में आई, जहां कंप्यूटर बंद होने से न तो नई पर्चियां बन सकीं और न ही मरीजों की रिपोर्ट के प्रिंट आउट निकल पाए। काउंटर पर स्टाफ ने आखिर में मैनुअल ही कार्ड पर मरीजों के नाम लिखकर काम चलाया। ऐसे में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 2200 की ओपीडी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में भी चरमराई व्यवस्था
छावनी नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर गंभीर मरीजों की एंट्री के साथ-साथ एमआरआई, सीटी स्कैन के मरीजों के लिए फाइल बनवाने के लिए मरीज व उनके तीमारदार जमा हुए थे। महज एक एंट्री करवाने के लिए मरीजों को एक-एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। स्टाफ ने काम चलाने के लिए हाथ से ही कार्ड व पर्ची बनानी शुरू कर दी थी। दोपहर बाद पोर्टल चलने से मरीजों को राहत मिली।

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की ओपीडी के बाहर बने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी लंबी-लंबी कतारें: 

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की ओपीडी के बाहर बने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी लंबी-लंबी कतारें: 

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की ओपीडी के बाहर बने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी लंबी-लंबी कतारें: 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें