संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 28 जुलाई को अंबाला शहर में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला व उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बुधवार को नई अनाज मंडी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यहां पर शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ यहां पर विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के दृष्टिगत यहां पर साफ-सफाई व्यवस्था बारे, पेयजल व्यवस्था, स्टेज की व्यवस्था, लोगों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।