फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीईटी के दौरान बंद रहेंगी फाेटोस्टेट की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीईटी परीक्षा को लेकर 26 व 27 जुलाई को धारा 163 के तहत आदेश जारी रहेंगे। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि दोनों दिन दो चरणों में परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 26 जुलाई दिन शनिवार व 27 जुलाई दिन रविवार को प्रात 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर बाद 3:15 बजे से सांय पांच बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को नकल रहित एवं पारदर्शी तरीके से करवाना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। जारी आदेश के तहत 500 मीटर की परिधि में आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा तथा परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में सभी कोचिंग सेंटर, फोटोस्टेट मशीनें बंद रहेंगी और मोबाइल फोन, लैपटॉप, वाईफाई और अन्य हॉट स्टॉप के संचालन इत्यादि ऐसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इन आदेश की कहीं पर भी, किसी व्यक्ति द्वारा उल्लंघन किया गया तो भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा 223 के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें