फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विभाग ने काटे पानी के 32 अवैध कनेक्शन

विज्ञापन
शहजादपुर के नसडोली गांव में पानी के अवैध कनेक्शन काटती जनस्वास्थ्य विभाग की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
शहजादपुर। खंड के नसडोली गांव में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पेयजल लाइनों से लिए गए 32 अवैध कनेक्शनों को मौके पर काट दिया। एसडीओ अंकुश सहगल ने बताया कि गांव के कई घरों से पानी की आपूर्ति कम होने और दबाव न मिलने की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में पाया गया कि कुछ लोगों ने मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन जोड़ रखे थे। इससे पानी का दबाव कम हो रहा था। कार्यकारी अभियंता अनिल चौहान ने स्पष्ट किया कि पेयजल का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जेई नरसी रंगा ने ग्रामीणों से अपील की कि वे वाहनों की धुलाई या आंगन की सफाई में पीने के पानी का प्रयोग न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें