नारायणगढ़। आर्य समाज मुख्य बाजार नारायणगढ़ की ओर से आयोजित वेद प्रचार सप्ताह में लोक कल्याण संस्थान (राजस्थान) में सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान स्वामी सच्चिदानन्द उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र के सामने आज चुनौतियां कौन सी हैं यह सोचने से पहले हमें यह जानना होगा तो हमारा प्यारा राष्ट्र जो कभी जगत्गुरू और सोने की चिड़िया कहलाता था वह आक्रांताओं की ओर से दिए गए हिन्दुस्तान तथा इण्डिया जैसे गुलामी के प्रतीक इन नामों को स्वीकार करने वाला कैसे बन गया। क्या कारण रहा कि हमारे पूर्वजों को सदियों तक गुलामी का दंश झेलना पड़ा।
विचार करने पर मुख्यत: दो कारण हमारे सामने आकर खड़े हो जाते हैं जिनमें पाखण्ड और दूसरा अंध विश्वास है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान पर भरोसा तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना नहीं सिखाया और मन्दिर रखी मूर्तियों के सहारे छोड़ दिया गया। जिसके कारण 712 ईसवी में अरब के खलीफा की ओर से भेजे गये आक्रांता मुहम्मद बिन कासिम ने भारत पर हमला बोला । इस अवसर पर आर्य समाज नारायणगढ़ के प्रधान डॉ राजेंद्र तायल, विद्यालय प्रबंधक डॉ़ विश्वबंधु गुप्ता ,मास्टर सुरेंद्र वालिया, कृष्ण लाल, चन्द्रपाल शास्त्री, आदर्श गुप्ता, विनय कंवर आदि उपस्थित रहे।