फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निगम नंदीशाला और गोशाला के लिए नहीं कर पाया समाधान, 4.50 करोड़ की परियोजना अटकी

Mon, 10 Nov 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम शहर को बेसहारा गोवंश से मुक्त नहीं कर पाया। निगम की ओर से बेसहारा गोवंश के लिए डंगडेहरी गांव में नंदीशाला व गोशाला बनाने के लिए परियोजना भी शुरू की थी, लेकिन यह करीब 4.50 करोड़ की परियोजना भी अधर में लटक गई। इस वजह से शहर में बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। अब सर्दी का सीजन शुरू हो चुका है। आगामी दिनों में कोहरा छाने से ज्यादा दिक्कत बढ़ेगी। यह गोवंश रात के अंधेरे में सड़क पर बैठे हुए नहीं दिखते। जिससे लोग सड़क हादसों में चोटिल हो रहे हैं।

31 अगस्त तक बेसहारा गोवंश मुक्त करना था शहर, नहीं हुआ
राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम की ओर से शहर को बेसहारा गोवंश से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत 31 अगस्त तक शहर को बेसहारा गोवंश मुक्त करना था पर यह अभियान बीच में ही दम तोड़ गया। अभी भी शहर में कई जगहों पर गोवंश घूम रहे हैं। निगम के पास अपनी गोशाला न होना सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन


शहर में सर्वे में मिले थे 650 बेसहारा गोवंश
निगम की ओर से शहर में इन बेसहारा गोवंश को लेकर सर्वे कराया गया था। इस सर्वे में शहर में करीब 650 बेसहारा गोवंश मिले थे। निगम की ओर से करीब 192 बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशाला में छोड़ा गया है, लेकिन अभी गोशाला में जगह नहीं होने से पकड़ने का अभियान बंद है। अभी भी शहर के मानव चौक, जलबेड़ा रोड, मॉडल टाउन, प्रेम नगर, जंडली, जगाधरी गेट, विकास विहार, इंको चौक, नई सब्जी मंडी, घास मंडी क्षेत्र सहित कई जगहों पर बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों की लेट-लतीफी से प्रोजेक्ट कई महीनों तक नहीं हो पाया शुरू : मेयर
नगर निगम मेयर शैलजा संदीप सचेदवा ने बताया कि अभी शहर से बेसहारा गोवंश को पकड़ा नहीं जा रहा है। अगस्त माह में बेसहारा गोवंश पकड़ने के लिए अभियान चलाया था, लेकिन गोशाला में जगह न होने से अभी यह अभियान बंद है। डंगडेहरी में निगम की ओर से गोशाला-नंदीशाला का निर्माण कराया जाना था। इस निर्माण के लिए हाइकोर्ट में स्टे हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बेसहारा गोवंश के समाधान के लिए हाइकोर्ट से स्टे हटवाने के लिए अपील की जाएगी ताकि जल्द गोशाला का निर्माण हो सके। निगम अधिकारियों की लेटलतीफी से काफी समय तक गोशाला का कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें