अंबाला। नगर परिषद अंबाला के निकट शीघ्र ही भगवान श्री परशुराम चौक ब्राह्मण संगठन को समर्पित होगा। ब्राह्मण समाज छावनी द्वारा ब्राह्मण संगठन की चेयरमैन नीलम शर्मा की अगुवाई व परिषद के अधिकारियों की मौजूदगी में नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भव्य भगवान परशुराम जी का प्रतीक चिन्ह् फरसा द न्यू विश्वकर्मा लेबर एंड कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के संचालक रविंद्र कुमार धीमान को सुपुर्द किया गया। देव मित्र पांडेय हरे दरवाजे वाले व उनके सहयोगी पंडित अशोक शुक्ल द्वारा शंखनाद और मंत्रों की जयघोष के साथ पूजा अर्चना करवाई। ब्राह्मण संगठन की चेयरमैन नीलम शर्मा ने ग्रह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया। इस मौके पर ब्राह्मण संगठन के पैट्रर्न नरेश भारद्वाज, डॉक्टर नीरज पराशर, डॉ. हरप्रकाश शर्मा, अरुण कांत शर्मा, परमजीत कौशिक, प्रधान रमेश शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।