फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छह माह से अटका है बस अड्डे का निर्माण

Thu, 17 Jul 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छह महीने बाद भी नारायणगढ़ के आधुनिक बस अड्डे का निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस आधुनिक बस स्टैंड के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना पडे़गा। नारायणगढ़ बस अड्डे के निर्माण कार्य से पहले जर्जर भवन का ध्वस्त किया जाना है। इसके लिए रोडवेज अधिकारी की ओर से टेंडर निकाला जाना है।
बस स्टैंड परिसर में लगे पेड़ों की कटाई भी की जानी है। इसके बाद ही लोक निर्माण विभाग आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू करेगा। यह निर्माण कार्य करीब 10 करोड़ 54 लाख 52 हजार रुपये से होना है। नारायणगढ़ बस अड्डे पर जर्जर भवन को गिराने के लिए रोडवेज की ओर से टेंडर निकाला जाना है।
विज्ञापन

जल्द ही इसकी बोली होगी और बोली के बाद इस जर्जर भवन को गिराने के काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही परिसर में लगे पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही पेड़ों की भी कटाई का काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बस अड्डे पर ये रहेगी सुविधाएं : नारायणगढ़ में करीब 14 हजार स्कवेयर फीट की जगह पर नए बस स्टैंड के लिए दो मंजिला भवन बनाया जाना है। यहां भूतल पर नौ काउंटर बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए एटीएम, सामान्य प्रतीक्षालय, महिला यात्रियों के लिए अलग से प्रतीक्षालय, दो महिला शौचालय, दो पुरुष शौचालय, दो दिव्यांग शौचालय बनाए जाने हैं। इसके अलावा लिफ्ट लगाई जानी है। बस स्टैंड परिसर में अलग अलग दो जगह सीढि़यां बनेगी, प्रथम तल पर चढ़ने के लिए। इसके अलावा प्रथम तल कार्यालय, कमरे, चालक- परिचालकों के लिए आराम कक्ष बनाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें