फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सात महीने बाद पहुंची एसीएस को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग के तीन चिकित्सकों के खिलाफ एसीएस को मिली अज्ञात शिकायत सितंबर 2024 में दी गई थी। यह शिकायत अब सात महीने बाद स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंची है। वहीं जिन तीन चिकित्सकों पर शिकायत में मनमानी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे अपनी मर्जी से पदों पर नियुक्त नहीं हैं। निदेशालय के निर्देशों पर ही कार्य कर रहे हैं। तीन सदस्यों की विभागीय जांच कमेटी की ओर से पहले ही जवाब मांगा गया है। शिकायत में एएसएमओ डॉ सुखप्रीत, एएसएमओ डॉ विपिन भंडारी और डॉ हितार्थ मारकंडेय पर आरोप लगे हैं। जो वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। इसमें डॉ. सुखप्रीत को 17 वर्ष, डॉ. विपिन भंडारी 17 वर्ष और डॉ. हितार्थ करीब 10 वर्ष की सेवाएं पूरी कर चुके हैं।

बीते वर्ष दी थी शिकायत
इस मामले में एसीएस हरियाणा को अज्ञात की ओर से 10 सितंबर 2024 को शिकायत दी गई थी। 15 दिन पहले ही यह शिकायत एसीएस कार्यालय से स्वास्थ्य विभाग को मिली है। ऐसे में यह शिकायत सात महीनों तक क्यों अटकी रही यह भी एक बड़ा सवाल बन गया है। इसमें शिकायतकर्ता स्वास्थ्य विभाग में खुद एक डिप्टी सीएमओ है। मगर शिकायत में कहीं पर भी नाम या पता नहीं लिखा गया है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उक्त चिकित्सक जूनियर पदों पर होकर भी कार्यों को प्रभावित करते हैं। जबकि डिप्टी सिविल सर्जन को कोई भी कार्य ढंग से करने नहीं दिया जाता। हालांकि इस पत्र में अन्य अधिकारियों के भी हस्ताक्षर हैं। मगर किसी भी हस्ताक्षर की पुष्टि नहीं हो पा रही है। इस लिए इस शिकायती पत्र की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन ने साधी चुप्पी
जिला स्वास्थ्य विभाग में कुल सात डिप्टी सिविल सर्जन हैं। जो अलग-अलग कार्यक्रमों का संचालन करते हैं। इनमें डॉ.नीलम कुश्वाह, डॉ.संजीव गोयल, डॉ.कुलविंद्र कौर, डॉ.पवन चौधरी, डॉ.राजेंद्र रॉय, डॉ.संगीत भगत, डॉ.बलजिंंद्र कौर और डॉ.बलविंद्र कौर शामिल हैं। इन सभी ने फिलहाल इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है। इनका कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहेंगे।
वर्जन
चिकित्सकों को डिप्टी सीएमओ के अंडर ही कार्य के लिए लगाया गया है। उन्हें स्वतंत्र प्रभाव से उन्हें कोई पद नहीं दिया जाता है। अज्ञात की शिकायत के बाद भी मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन

-डाॅ. राकेश सहल, सीएमओ अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें