फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शुबह से रात तक चलता रहा हंगामा, पुलिस ने खदेड़े कर्मचारी

विज्ञापन
चुनाव में हिस्सा लेने पहुंचे आरएमएस व डाक विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। द पोस्टल एंड आरएमएस इंप्लाइज को-ओपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल के चुनावों को लेकर सुबह शुरु हुआ हंगामा देर रात तक चलता रहा। हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने पैनल के हक में जोरदार नारेबाजी भी की। वहीं सुबह के समय एक पक्ष ने वोटरों को रिझाने और एक विशेष चिह्न पर निशान लगाने के आरोप लगाए तो वहीं दूसरे पक्ष ने जाली पहचान पत्र के साथ वोटर लाने के आरोप जड़ दिए। जब पुलिस ने मामले को खंगाला तो सच्चाई कुछ और नजर आई।
विज्ञापन

पाया गया कि यह आरोप-प्रत्यारोप एक दूसरे की छवि को धूमिल करने और वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए लगाए जा रहे है। न कि असल में कोई ऐसी घटना हुई है। यह चुनाव रविवार को अंबाला कैंट के फरुखा खालसा स्कूल में हुए। चुनावों को लेकर पूरा दिन गहमा-गहमी रही, वहीं वोटर अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए रैली निकालते भी नजर आए। गौरतलब है कि पिछले तीन चुनावों 2008, 13 व 2018 में नरेश पैनल के ही उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

धक्का-मुक्की के बाद चौकस हुई पुलिस
रविवार जब काफी संख्या में आरएमएस व डाक विभाग के कर्मचारी फरुखा खालसा स्कूल में पहुंचे तो वहां मतदान के दौरान भीड़ के कारण धक्का-मुक्की भी हो गई। जैसे ही यह जानकारी अंबाला के पुलिस कप्तान जश्नदीप सिंह रंधावा के पास पहुंचा तो तुरंत कैंट पुलिस सहित दो अतिरिक्त कंपनियों को मौके पर भेजा गया। जिन्होंने मौके पर पहुुंचकर हालात को संभाला। इस दौरान पुलिस को कुछ मशक्कत भी करनी पड़ी।
विज्ञापन


पांच राज्यों से आए सात हजार कर्मचारी
चुनावों के लिए लगभग 12 हजार 500 कर्मचारियों ने मतदान करना था। इसमें जम्मू-कशमीर से 500, हिमाचल से एक हजार, पंजाब से 3500, हरियाणा से तीन हजार व दिल्ली से चार हजार कर्मचारी शामिल होना था। प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग 7600 वोटरों ने ही मतदान में हिस्सा लिया।

12 निदेशक करेंगे चेयरमैन का चुनाव
द पोस्टल एंड आरएमएस इंप्लाइज को-ओपरेटिव बैंक लिमिटेड अंबाला छावनी के निदेशक मंडल के चुनावों में नरेश व अपना पैनल के 24 उम्मीदवार खड़े हैं। इसमें 12 विजयी उम्मीदवार ही निदेशक के तौर पर चुने जाएंगे और वो ही आगामी एक हफ्ते में चेयरमैन व उप चेयरमैन का चुनाव आपसी सहमति से करेंगे।

पंजाब के बूथों पर रही भीड़
चुनावों के लिए फरुखा खालसा स्कूल में 16 बूथ बनाए गए थे। सभी बूथों पर चुनाव अधिकारी के निर्देशा अनुसार स्कूल अध्यापकों को तैनात किया गया था जो चुनावों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करवा रहे थे। हरियाणा के सभी कर्मचारियों ने सुबह ही अपने वोट डाल दिए थे, लेकिन पंजाब व हिमाचल से देरी से पहुंचे कर्मचारियों के कारण बूथ नंबर 8 व 12 पर अधिक भीड़ नजर आइ। यहां पुलिस ने सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए थे।
-

चुनाव में हिस्सा लेने पहुंचे आरएमएस व डाक विभाग के कर्मचारी। संवाद

चुनाव में हिस्सा लेने पहुंचे आरएमएस व डाक विभाग के कर्मचारी। संवाद

चुनाव में हिस्सा लेने पहुंचे आरएमएस व डाक विभाग के कर्मचारी। संवाद

चुनाव में हिस्सा लेने पहुंचे आरएमएस व डाक विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें