फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैठक में कोई हथियार न लाए, यह तय करे कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) की ओर से आगामी 25 अगस्त को श्री मंजी साहिब गुरुद्वारा में बुलाई गई बैठक को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बैठक का नेतृत्व कर रहे प्रतिनिधियों को नसीहत दी कि वह पहले यह सुनिश्चित कर लें कि बैठक में शामिल होने वाले लोग उनकी बात मानेंगे। किसी भी हथियारबंद व्यक्ति को आने की अनुमति बिल्कुल न दी जाए।
उन्होंने कहा कि बाद में यह बहाना नहीं चलना चाहिए कि भीड़ या आने वाले लोग उनके नियंत्रण में नहीं थे। सुरक्षा व व्यवस्था और शांति बनाए रखने पर जोर देकर एसपी ने कहा कि गुरुद्वारा परिसर या बैठक स्थल पर प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना है और इसके लिए पुलिस बातचीत के रास्ते हमेशा खुले रखेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस हर स्तर पर बातचीत के जरिए मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए तैयार है। बैठक को लेकर गठित एचएसजीएमसी की कमेटी के पदाधिकारियों से अपील की कि कमेटी मामले को सुलझाने की दिशा में पहल करे और ऐसी कोई मांग न रखे जो पूरी न की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें