फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: ठंड बढ़नी हुई शुरू व सर्द होने लगी रात, बिजली खपत हुई कम; 17 अक्तूबर को छा सकते हैं बादल

Wed, 16 Oct 2024 02:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा में पिछले दस दिन से मौसम में परिवर्तन आ गया है। अब आधी रात के बाद मौसम में ठंड बढ़ जाती है। इसका असर सुबह 8 बजे तक रहता है। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह हल्की धुंध भी छा रही है।
विज्ञापन
CG Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाम होते ही ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले दो दिन से रात 8 बजे के बाद हल्की ठंडी हवा चल रही है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। यह तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी कम होने और सर्दी बढ़ने से एसी व कूलर भी बंद होने लगे हैं। 23 सितंबर तक बिजली खपत 70 लाख यूनिट प्रतिदिन तक रिकॉर्ड की जा रही थी।

विज्ञापन


अब वह 45.81 लाख यूनिट प्रतिदिन पहुंच गई है। बिजली खपत में 25 प्रतिशत की कमी आ गई है। इसी तरह मौसम में परिवर्तन होने से बुखार, खांसी व जुखाम के मरीज भी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं, हालांकि दिन में अभी तेज धूप होने से हल्की गर्मी महसूस हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 अक्तूबर को पंजाब के साथ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, हालांकि तब तक मौसम खुश्क रहने के आसार हैं।

सुबह के समय छा रही धुंध, आठ बजे तक ठंडा रहता है मौसम
पिछले दस दिन से मौसम में परिवर्तन आ गया है। अब आधी रात के बाद मौसम में ठंड बढ़ जाती है। इसका असर सुबह 8 बजे तक रहता है। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह हल्की धुंध भी छा रही है। वहीं, शाम होते ही 8 बजे के बाद मौसम बदलना शुरू हो गया है। शहरी क्षेत्र की बजाए ग्रामीण क्षेत्र में खेतों के कारण हल्की ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में आमतौर पर 20 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं और रात्रि तापमान में गिरावट संभावित है।

17 अक्तूबर को छा सकते हैं बादल
मौसम विभाग के अनुसार 16 अक्तूबर को मौसम साफ रह सकता है। 17 अक्तूबर को हल्के बादल छाने की संभावना है। इसी तरह 18 से 21 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें