फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीईओ ने अधिकारियों को दिए स्कूलों का दौरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला शिक्षा सदन में जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसका नेतृत्व जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने किया। इस बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला गणित विशेषज्ञ और जिला कोऑर्डिनेटर उल्लास ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न शैक्षिक पहलुओं पर विचार-विमर्श करना रहा। चर्चा के प्रमुख बिंदुओं में विद्यालयों में बच्चों की नामांकन और उपस्थिति को बढ़ाने और सुधार लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह हर विद्यालय में जीरो ड्रॉप आउट पॉलिसी को सख्ती से लागू करें, जिससे कि विद्यार्थियों के ड्रॉप आउट की समस्या का समाधान किया जा सके। प्रतिदिन एमआईएस पोर्टल पर सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करवाना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सभी विद्यालयों में स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति बायोमीट्रिक सिस्टम के माध्यम से सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
एनएमएमएसएस में नामांकन की दृष्टि से अंबाला जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले 3367 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है, जोकि पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। यदि नामांकन में कोई शुद्धि या गलती सुधारने की आवश्यकता है तो एनएमएमएसएस करेक्शन विंडो 17 अक्तूबर तक खुली है। इसी अवधि में यदि बच्चों के नामांकन में कोई गलती है तो उसमें सुधार कर सभी जानकारियां सही करा ली जाए। इंस्पायर मानक अवाॅर्ड में नामांकन का अंतिम दिन है। इसलिए सभी को नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी विद्यालयों में गणित ज्ञान क्लब और पजल्स कॉर्नर का होना सुनिश्चित करें और प्रति सप्ताह सभी विद्यालयों में सभी विद्यार्थियों के साथ कम से कम एक पजल जरूर सांझा की जाए।
विज्ञापन

ईअधिगम कार्यक्रम पर चर्चा
विभाग के ई-अधिगम कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। इस योजना के तहत, जिले के शेष विद्यार्थियों जिनकी सिम की डिमांड या टैबलेट वितरण कार्य पेंडिंग है, उनके लिए विशेष निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी लंबित सिम डिमांड को शीघ्र पूरा किया जाए और सभी छात्रों को जल्द टैबलेट वितरित किए जाएं। सभी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के लिए सीजी स्लेट, ई-प्रेप, वन स्कूल स्टूडेंट इत्यादि पॉल एप्लीकेशंस के प्रयोग पर जोर दिया जाए। इन एप का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से पढ़ाई को और प्रभावी बनाना है, जिससे छात्र और शिक्षक दोनों आसानी से डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर सकें। इसके अलावा, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह हर 15 दिन में एक बैठक का आयोजन करें और इसमें संबंधित डेटा को गूगल फॉर्म के माध्यम से अनिवार्य रूप से भरें। इन बैठकों के दौरान विद्यार्थियों की प्रगति और टैबलेट वितरण की स्थिति पर चर्चा की जाए। साथ ही स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने और मॉनिटरिंग के लिए सभी अधिकारियों को महीने में कम से कम 8 स्कूलों का दौरा करने के निर्देश दिए गए।
अर्द्धवार्षिक परीक्षा का डाटा पोर्टल पर हो अपलोड
सभी विद्यार्थियों से सैट और अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम संबंधित सारा डाटा अवसर पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इसके साथ रोड सेफ्टी, नशा मुक्ति और प्रदूषण कंट्रोल इत्यादि योजनाओं पर चर्चा की गई। सभी की मॉनिटरिंग और रिव्यू पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जवाहर जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा के लिए, उसकी तैयारी पर जोर दिया जाए और प्रत्येक खंड अपना एक खंड नोडल अधिकारी बनना सुनिश्चित करें। इसके साथ जिला शिक्षा अधिकारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कोर्ट केस, आरटीआई, सीएम विंडो इत्यादि शिकायतों का निपटान किया जाए। इनमें कोई भी मामले लंबित नहीं रहने चाहिए। बैठक में दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत मांगी गई सूचनाओं को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तुरंत जमा करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें