फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीएम आज रामा मंदिर का करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शनिवार को अंबाला शहर जीटी रोड के नजदीक रामा मंदिर परिसर में शिलान्यास व भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले शुक्रवार को आयोजन को लेकर उपायुक्त सचिन गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को अंबाला शहर में दीवान मंगत राय रामा मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रामा मंदिर परिसर में शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेगे। उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ अन्य स्थानों पर सफाई व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें