फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलमग्न हुआ शहर, नदियां उफान पर

विज्ञापन
अंबाला सिटी के मानव चौक स्थित सब्जी मंडी के बिल्कुल बाहर हुआ बरसाती पानी से जलभराव। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। पिछले पांच दिनों से लगातार जारी बारिश आखिर रविवार दोपहर को थम गई। इसके बाद कई बार बादल आए और बूंदाबांदी हुई, फिर मौसम साफ हो गया। दिनभर में कुल 107 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे पूरा शहर जल मग्न हो गया। उधर, पहाड़ों में हुई बरसात के बाद टांगरी, मारकंडा सहित घग्गर नदी उफान पर आ गई।
विज्ञापन

आसपास व टांगरी नदी की जद में बसे परिवारों की धड़कने बढ़ गई। टांगरी नदी में जहां दो हजार क्यूसेक तो मारकंडा व घग्गर में काफी पानी रहा।
सिंचाई विभाग के जेई जतिंद्र ने बताया कि देररात को नदियों में और पानी आने की संभावना है। दो घंटे पहले उन्हें सूचना मिली जाएगी। फिलहाल विभाग पूरी तरह से तैयार है। बारिश के कारण स्थिति यह रही कि पूरे शहर से लोगों को निकलना तक मुश्किल हो गया। अधिकतर अंडर ब्रिज में चार फीट तक पानी भर गया। पानी निकालने में निगम कर्मचारियों के पसीने छूट गए। वहीं लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया। जिसे निकालने में उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ी और उनका सारा काम प्रभावित हो गया। इस दौरान लोग नगर निगम की व्यवस्था को कोसते नजर आए। लोगों का कहना था कि अगर नगर निगम की ओर से पहले ही पानी निकासी की व्यवस्था कर दी गई होती तो यह स्थिति पैदा न होती। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी दो दिन और बारिश के आसार हैं। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

अंबाला सिटी के सेक्टर आठ में जाने वाली सड़क पर जमा बरसाती पानी।- फोटो : Ambala

अंबाला सिटी के सेक्टर आठ के एक पार्क में बने कमरो के चारो ओर जमा बरसाती पानी के बीच रह रहा एक परिवा?- फोटो : Ambala

अंबाला सिटी के शक्ति नगर की मेन रोड पर जमा बरसाती पानी।- फोटो : Ambala

अंबाला सिटी के गुरू अर्जुनपुरा कॉलोनी की मेन गली में हुआ जलमग्न।- फोटो : Ambala

अंबाला सिटी के सेक्टर आठ, नौ व दस की ओर जाने वाली मेन रोड पर हुए जलमग्न के बीच से गुजरते वाहन चालक।- फोटो : Ambala

अंबाला सिटी के सेक्टर आठ व नौ के बीच मेन रोड पर नदी की तर्ज पर बहता बरसाती पानी।- फोटो : Ambala

अंबाला सिटी के सेक्टर नौ स्थित रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे जमा बरसाती पानी का दृश्य।- फोटो : Ambala

अंबाला सिटी के सेक्टर दस के वॉटर सप्लाई कार्यालय में हुए जलभराव का दृश्य।- फोटो : Ambala

भारी मात्रा में बरसात होने के कारण अंबाला सिटी के मेन नाले चल रहे ओवरफ्लो।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें