फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आठ माह में पांच बस क्यू शेल्टर बना पाया नगर परिषद

Fri, 06 Feb 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
मछौंडा में अधूरा पड़ा बस क्यू शेल्टर का काम। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में नगर परिषद कैंट को लगभग 1.81 करोड़ रुपये की लागत से 23 बस क्यू शेल्टर का निर्माण करना था मगर आठ माह में सिर्फ पांच ही बन सके। वहीं इस कार्य को पूरा करने में अब जून तक यानि सिर्फ चार महीनों का समय ही डेडलाइन में शेष रह गया है। ऐसे में गर्मी के मौसम के दौरान यात्रियों को पसीने से तरबतर होना पडे़गा। अभी तक कैपिटल चौक, नागरिक अस्पताल चौक, सुभाष पार्क, बब्याल और बोह में पांच स्थानों पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन


नगर परिषद अंबाला सदर क्षेत्र में यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए शुरू की गई बस क्यू शेल्टरों की योजना काफी धीमी है। अब तक केवल 30 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए तय समय सीमा के भीतर परियोजना का पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है। इस परियोजना का काम 6 जून 2025 को शुरू हुआ था और इसे 6 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फरवरी का महीना शुरू हो चुका है और ठेकेदार के पास अब केवल 4 महीने का समय शेष है। निर्माण कार्य की धीमी गति पर अब स्थानीय लोगों ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। बस के इंतजार में खड़े यात्रियों को खुले आसमान के नीचे घंटों इंतजार करना पड़ता है।



इन स्थानों पर अधूरा पड़ा क्यू शेल्टर का काम



नगर परिषद की ओर से महेश नगर, टांगरी बांध चौक, दलीपगढ़, रंगिया मंडी चौक, नन्हेडा, मछौंडा, एसडी कालेज, डिफेंस कालोनी, कलरहेडी, चंद्रपुरी कालोनी, शाहपुर, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, चुंगी चौक टुंडला, शास्त्री कालोनी, डीआरएम कार्यालय, सुंदर नगर में बस क्यू शेल्टर का काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन






छावनी में पांच बस क्यू शेल्टर तैयार कर दिए गए हैं, तीन नए का निर्माण कार्य चल रहा है आगामी चार महीने में बचे हुए बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवा दिया जाएगा, ठेकेदार को श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




दिनेश गर्ग, एमई, नगर परिषद अंबाला सदर।

मछौंडा में अधूरा पड़ा बस क्यू शेल्टर का काम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें