फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर परिषद ने कुत्तों की नसबंदी और बेसहारा गोवंश पकड़ने का शुरू किया काम

विज्ञापन
अंबाला छावनी के 12 क्रॉस रोड पर बेसहारा गोवंश को पकड़ते ठेकेदार के कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद ने कुत्तों की नसबंदी सहित बेसहारा गोवंश को पकड़ने का कार्य शुरु करवा दिया है। नगर परिषद द्वारा दो अलग ठेकेदारों को यह कार्य दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक कुत्ते की नसबंदी पर ठेकेदार को 1450 रुपये दिए जाएंगे, वहीं बेसहारा गाेवंश को पकड़ने पर 1650 रुपये दिए जाएंगे, जबकि जिस गोशाला में बेसहारा गोवंश को रखा जाएगा, उन्हें भी राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके तहत नंदी के लिए 800 रुपये, बछड़े के लिए 300 रुपये और गाय के लिए 600 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


हाईवे पर शुरु किया काम
नगर परिषद से निर्देश मिलते ही ठेकेदार ने अंबाला-साहा हाईवे से बेसहारा गोवंश को पकड़ने का कार्य आरंभ कर दिया है और मौजूदा समय में 50 से अधिक पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा जा चुका है, हालांकि वार्ड पार्षदों के आग्रह पर अब गली-मोहल्लों में भी बेसहारा गोवंश को पकड़ने का अभियान शुरु कर दिया गया है। इसके अलावा कुत्तों की नसंबदी को लेकर भी लगातार काम किया जा रहा है। अभी तक 60 कुत्तों को पकड़कर नसबंदी का कार्य किया गया है।

कुत्तों की नसबंदी और बेसहारा गोवंश को पकड़ने का कार्य शुरु हो गया है। इससे अब छावनी निवासियों को काफी राहत मिलेगी। ठेकेदारों से रोजाना फीडबैक भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद, सदर अंबाला।

अंबाला छावनी के 12 क्रॉस रोड पर बेसहारा गोवंश को पकड़ते ठेकेदार के कर्मचारी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें