फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चे ने उड़ाया दूल्हे के पिता का बैग

विज्ञापन
जश्न पैलेस में मिलनियों की रस्म के दौरान पीड़ित व्य​क्ति ने नीचे रखा था अपना बैग  : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित साहा के पास जश्न पैलेस में चल रहे शादी समारोह में 13 साल का बच्चा दूल्हे के पिता का लाखों के जेवर से भरा बैग ले उड़ा। सूट-बूट पहनकर बच्चा समारोह में दाखिल हुआ और रिश्तेदार के बीच ही बैठ गया।
विज्ञापन

मौका पाते ही दूल्हे के पिता का बैग लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बैग उठाने के बाद बच्चा गेट से बाहर हाईवे पर चला जाता है। इस बीच उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है। साहा थाना पुलिस ने पीड़ित यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राकेश धीमान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मिलनी की रस्म के दौरान उठाया बैग

शिकायतकर्ता राकेश धीमान ने बताया कि 25 फरवरी को बेटे अमन धीमान की शादी मंगलई निवासी वैशाली के साथ जश्न पैलेस तेपला में हो रही थी। वह अपने साथ एक बैग में दुल्हन की ज्वेलरी लेकर बैठा था। इसमें नगदी भी थी। दोपहर में स्टेज पर मिलनियां चल रही थी। वो बैग साथ में रखकर बैठा था। बैग न मिलने पर पूरा पैलेस खंगाला तो कोई सुराग नहीं लगा। आखिर में सीसीटीवी फुटेज से चोरी का पता चला।
विज्ञापन

वर्जन
सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर जतिंद्र, थाना प्रभारी साहा

जश्न पैलेस में मिलनियों की रस्म के दौरान पीड़ित व्यक्ति ने नीचे रखा था अपना बैग  : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें