फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैफे संचालक पर जानलेवा हमला कर तोड़ी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। काम से मंदिर पहुंचे कैफे संचालक पर जानलेवा हमला कर कार उनकी कार तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों कैथल के राजौंद निवासी युवराज राणा, पारस राणा सहित अन्य दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुलाना निवासी लवजीत सिंह ने बताया कि वह एमएम विश्वविद्यालय में कैफे चलाता है। 25 जून को वह रात नौ बजे किसी काम से शिव मंदिर के पास गया था। इसी दौरान कुछ युवक कार में सवार होकर आए और उस पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी नई कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। उपचार के लिए वह एमएम अस्पताल पहुंचा। इनमें से एक आरोपी युवराज राणा एमएम विश्वविद्यालय में ही पढ़ाई करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें