अंबाला छावनी के फारुखा खालसा स्कूल में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कैबि
- फोटो : 1
अंबाला। श्री गुरु तेग बहादुर जी ने अपनी शहादत किसी धर्म व जाति के लिए नहीं बल्कि समूचे हिंदुस्तान के लिए दी थी और इसीलिए उनको हिंद की चादर कहा जाता है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज शनिवार शाम फारुखा खालसा स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं और कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अंबाला छावनी से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।