फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 11 करोड़ रुपये में बनना था पुल, 15 करोड़ रुपये तक पहुंचा बजट फिर भी अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक पर पुल के निर्माण में लगातार देरी हो रही है। इस पुल का निर्माण 11 करोड़ रुपये की लागत से होना था। हालात यह है कि इसका बजट बढ़कर 15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है फिर भी सरकारी एजेंसियों पुल के निर्माण को पूरा नहीं करा सकी हैं। बीते वर्ष ही इस उम्मीद से यह बजट बढ़ाया गया था कि कार्य पूरा हो जाएगा, मगर सभी अरमान धरे रह गए। इस पुल को इस वर्ष फरवरी तक पूरा करना था। मई की शुरूआत होने के पर भी इस पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अग्रसेन चौक की ओर से पुल का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक इस तरफ भी मिट्टी डालने का काम अधूरा पड़ा है। वहीं मानव चौक की तरफ भी पिलर तो लगा दिए हैं। मगर उन पर पुल के हिस्से नहीं लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पुल के निर्माण के दौरान स्थानीय निवासी रास्ते की मांग को लेकर कई बार काम रुकवा देते हैं। इसलिए काम में देरी हो रही है।
पुराने पुल की हालत खस्ता
हिसार रोड पर बने पुराने पुल की हालत खस्ता है। इसके साथ ही इस पुल पर यातायात का भी अधिक आवागमन रहता है। जिसको देखते हुए वर्ष 2019 में नए पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। लेकिन पहले कोरोना और फिर बजट न मिलने के कारण कई वर्ष तक काम रुका रहा। पुल बनने के बाद एक तरफ से आने या जाने के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन



हमारी ओर से पुल निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पुल के आस- पास रहने वालों लोगों के लिए फिलहाल सर्विस रोड बनाया जा रहा है। इसलिए काम धीमा हो गया है। कुछ ही दिनों में पुल निर्माण का सारा कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-जतिन कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी एनएचएआई विंग अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें