अंबाला सिटी। धूलकोट के पास सोमवार को अंबाला सेंट्रल जेल के नजदीक पुल के नीचे एक युवक का शव मिला। लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास से कोई भी पहचान पत्र न मिलने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शव को अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। डीएसपी हेड क्वार्टर विजय ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना भेज दी है ताकि किसी लापता व्यक्ति की रिपोर्ट से उसकी पहचान की जा सके। संवाद