फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नींद आने पर अनियंत्रित कार ने खाई कई पलटियां, चालक चोटिल

विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित विलेजर ढाबा के निकट रविवार दोपहर 4 बजे एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह डिवाइडर पार कर कई पलटियां खा गई। हादसे में कार चालक राजेश को मामूली चोट आई जबकि कार में सवार एक नाइजीरियन बाल-बाल बच गया। कार का टैक्सी नंबर था। जो दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब की चितकारा यूनिवर्सिटी की तरफ जा रही थी। घायल चालक को डायल-112 की मदद से उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उधर, हादसे के बाद हाईवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद कार को किनारे करवाकर यातायात को दुरुस्त करवाया। पड़ाव थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि नाइजीरियन चितकारा यूनिवर्सिटी का छात्र था।

अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें