फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो दिन से लापता व्यक्ति का शव जनसुई नहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के साईं के बाग से दो दिन के लापता 35 वर्षीय अमरीक चंद का शव सोमवार को शाहबाद जनसुई नहर से मिला। पडाव थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को अंबाला लाने के बाद कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बाद एक बेटा है और वह सात भाई बहन है। परिजनों ने बताया कि अमरीक चंद रेहड़ी पर काम करता है। रोजाना की तरह 23 अगस्त को वह घर से निकाला था। वापस नहीं आया तो इलाका पुलिस में भी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। अभी वह तलाश ही कर रहे थे कि एक गोताखोर से सूचना मिली थी कि एक बाइक दो दिन से जनसुई नहर के पास खड़ी है। नंबर के जरिये वह घर तक पहुंचे थे। लापता होने की सूचना के बाद जब गोताखोरों ने पता लगाया तो शव शाहबाद के निकट नहर के जाल में फंसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें