फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यार्थियों ने सुनाईं कविता, भाषण, शायरी

Tue, 26 Aug 2025 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के यंग स्पीकर्स क्लब ने ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में महक तलवार, यशवी शर्मा और हर्षिता के बेहतरीन समन्वय के साथ आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने कविता, भाषण, गीत, शायरी और अन्य प्रस्तुति दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने छात्रों के सामूहिक प्रयास की सराहना की। विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर कार्यशाला करवाई गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों से अवगत करवाना रहा। कार्यशाला के प्रमुख वक्ता महाविद्यालय के परीक्षा निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें