- हाजीपुर बिहार का रहने वाला था मृतक टिंकू
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जनसुई हेड में मिले शव की पहचान हाजीपुर बिहार निवासी 29 वर्षीय टिंकू के तौर पर हुई है। मृतक की पहचान उसके भाई उदय शर्मा व सुनील ने की। उन्होंने बताया कि उनके भाई की हत्या हुई है, इसलिए पुलिस ने चिकित्सकों की टीम की मदद से पोस्टमार्टम कराया ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके, वहीं विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि शव कुछ दिन पुराना है जोकि पानी में रहने के कारण सड़-गल गया है और किसी जानवर ने भी इसे नुकसान पहुंचाया है, लेकिन यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा, वहीं टिंकू का शव लेकर परिजन बिहार रवाना हो गए थे।