संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र पर लोहे की राॅड व डंडों से हमला हो गया। यह हमला रंजिश में किया गया था। पुलिस ने काला आम्ब निवासी दिपांशु की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दीपांशु ने बताया कि लगभग तीन माह पहले टोका गांव के लड़कों ने गाली-गलौज व मारपीट की थी। इसके बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया था, लेकिन 15 दिसंबर को रंजिश के चलते उस पर हमला हो गया। इस दौरान वो घर से खाटूश्याम मंदिर में माथा टेकने के लिए शिवालिक काॅलोनी में जा रहा। दीपांशु ने हमला करने के आरोप स्थानीय निवासी विक्की,निखिल, अर्जुन व लाडी सहित अन्य 3-4 युवकों पर लगाए हैं।