फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जागरूकता रैली से होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पटेल पार्क में मेजर आरएन डीएवी स्कूल की ओर से रविवार को नशे के विरुद्ध नो नशा नेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 101 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होगा। यह आयोजन डीएवी काॅलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉक्टर पूनम सूरी के मार्गदर्शन और आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के नेतृत्व में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा की अध्यक्षता में किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉक्टर कामदेव झा, डॉक्टर अनुपमा आर्या, डॉ. विवेक मल्होत्रा अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। अभियान का प्रारंभ जागरूकता रैली से किया जाएगा, जो विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पटेल पार्क तक जाएगी। यहां हवन समारोह समारोह आयोजित होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर लघु नाटिका नशीले पदार्थ के सेवन के दुष्परिणाम पर करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें