फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशा मुक्ति पर लघु नाटिका करेंगे पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। डीएवी स्कूल नारायणगढ़ की ओर से नशे के विरुद्ध नो नशा नेशन कार्यक्रम का आयोजन रविवार सुबह 11 बजे नगर खेड़ा में किया जाएगा जिसमें 100 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होगा। यह आयोजन डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉक्टर पूनम सूरी के मार्गदर्शन और आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के नेतृत्व में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर आरपी राठी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व विधायक पवन सैनी एवं डॉक्टर अनिरुद्ध भूषण के अतिरिक्त विद्यालय के छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन पदाधिकारी शिरकत करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर लघु नाटिका, नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्परिणाम पर मनोवैज्ञानिक डॉक्टर अनिरुद्ध भूषण संबोधित करेंगे। नौ नशा नेशन पर शपथ और नशे के दुष्परिणामों के विषय में बताया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें