फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: क्लीनिक से अटेंडेंट ले उड़ा लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डॉ. अरोड़ा डेंटल डेंटल क्लीनिक से लैपटॉप और मरीजों के डाटा वाला टैब चोरी हो गया। सीसीटीवी खंगालने पर पता लगा कि इस अटेंडेंट के भरोसे क्लीनिक छोड़कर जाते थे उसी ने कैमरे पर कपड़ा डाला और सामान लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-9 निवासी डाॅ. विकास दीपक अरोड़ा ने बताया कि उनका सेक्टर-7 डाॅ. अरोड़ा डेंटल नाम से क्लीनिक है। 20 मई को अपने क्लिनिक पर एक अटेंडेंट रखा था, जिसका नाम वेस्ट बंगाल निवासी अर्नव साहू था। रात को क्लीनिक पर ही सोया करता था। 26 मई को जब सुबह वह क्लीनिक पर आया तो बाहर से ताला था। अर्नव साहू के फोन किया तो उसने नहीं उठाया। दूसरी चाबी से क्लीनिक का ताला खोला तो क्लीनिक से लैपटॉप और मरीज का डाटा एंट्री करने का टैब नहीं था। सीसीटीवी को खंगाला तो पता लगा कि अर्नव ने कैमरे पर कपड़ा डाला था। छत पर जाकर देखा तो कैमरे की तार कटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें