अंबाला छावनी के खुखरैन भवन में श्री रामलीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्री राम की कथाओं के विविध प्रसंगों का भावपूर्ण प्रदर्शन किया। भक्तों पर इसका गहरा भावनात्मक प्रभाव पड़ा।
अंबाला। छावनी के खुखरैन भवन में आयोजित श्री रामलीला के दौरान कलाकारों ने विश्वामित्र मिलन और भगवान श्री राम की कथाओं के कई प्रसंगों का मंचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री रामलीला कमेटी बजाजा बाजार की ओर से किया जा रहा है। इसमें नीलांचल मंडल वृंदावन से स्वामी देवदत्त वशिष्ठ व प्रेमचंद वशिष्ठ प्रसिद्ध कलाकारों के साथ श्री रामलीला का मंचन कर रहे हैं। इस अवसर पर जनक-विश्वामित्र मिलन के प्रसंग का कलाकारों ने सुंदर ढंग से मंचन कर समां बांध दिया।
इसके बाद भगवान श्री राम के जनक को दर्शन, श्री राम व लक्ष्मण के नगर दर्शन पुरवासी मिलन, पुरवासी द्वारा जनकपुरी का वर्णन, फुलबगिया प्रसंग, प्रभु श्री राम और जानकी जी का प्रथम मिलन, जानकी जी द्वारा मां गौरा पूजन, स्वयंवर, सभी राजाओं का आगमन, बाणासुर का आगमन, रावण-बाणासुर संवाद , जनक लक्ष्मण संवाद , श्री राम द्वारा धनुष का खंडन, जय माला प्रसंग, श्री राम जनक विवाह, लक्ष्मण परशुराम संवाद का भी मंचन किया गया। इसके बाद प्रभु श्री राम और जानकी जी की आरती की गई।