अंबाला सिटी। शहर में 53 सड़कों के नवीनीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 46 करोड़ 40 लाख 34 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई। इन सड़कों के बनने से अंबाला शहर विधानसभा की सुंदरता एवं भव्यता बढ़ेगी व इलाका वासियों को भी लाभ मिलेगा। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है।
सड़कों का नवीनीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा
- 19.9 लाख रुपये की लागत से अंबाला-बडौला रोड़ से लखनौर साहिब लिंक रोड़, 24.67 लाख रुपये की लागत से अंबाला-बड़ौला रोड से धुराला तक, 22.06 लाख रुपये की लागत से लिंक रोड अंबाला-बडौला रोड से रौलाहेड़ी तक, 11.38 लाख रुपये की लागत से अंबाला-बडौला रोड से आनंदपुर जलबेडा लिंक रोड, 47.14 लाख रुपये की लागत से अंबाला-कालका रोड से गांव डंगडेरी लिंक रोड, 27.13 लाख रुपये की लागत से एमएमएन रोड से जगौली से सैनपुरा लिंक रोड, 2.78 लाख रुपये की लागत से गांव नन्यौला से गुरुद्वारे तक, 2.94 लाख रुपये की लागत से एमएमएन रोड से जगौली से सेखपुरा, 13.15 लाख रुपये की लागत से एमएसएन रोड से खुर्चनपुर, 62.12 लाख रुपये की लागत से अंबाला-हिसार रोड से बलाना से धुराला, 23.1 लाख रुपये की लागत से नन्यौला से डेलूमाजरा से एचबी मंदिर सहित अन्य सड़क शामिल हैं।